डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह संभालेंगे पद

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति की ओर से उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर डॉ ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की है।

डॉ ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद हैं। व पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वह म.प्र. सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा, जेल विभाग संभाल चुके हैं। वह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे।