कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून, 16 जुलाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद हाथी बड़कला शाखा के पदाधिकारियों ने भेंट की तथा उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को हरेला पर्व के उनको आशीष देते हुए पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे पर्व समाज को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान मंत्री जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, संरक्षक निर्मला जोशी, सचिव विजय बिष्ट, उपाध्यक्ष सीमा बिष्ट, संरक्षक आरएस परिहार, मनोज सांवत, जीत सिंह नेगी, कान्ता बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।