पुरूकुल-मसूरी रोपवे परियोजना की आवासीय क्षेत्र के लिए ₹131.77 लाख की लागत से वैकल्पिक मोटर मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

पुरूकुल-मसूरी रोपवे परियोजना की आवासीय क्षेत्र के लिए ₹131.77 लाख की लागत से वैकल्पिक मोटर मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून, 13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित पुरूकुल गांव पहुंचकर देहरादून (पुरूकुल गांव) से मसूरी (लाइब्रेरी चौक) तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के लोअर टर्मिनल बिंदु के ऊपर स्थित आवासीय इकाइयों के लिए ₹131.77 लाख की लागत से बनने वाले वैकल्पिक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन की सुविधाओं और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना मसूरी और देहरादून के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित स्थानीय निवासियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास भी समान रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस वैकल्पिक मोटर मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क संपर्क और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह रावत, किरन, अनुराग सिंह, लोक निर्माण विभाग ईई राजेश कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।