ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व, समाज कल्याण मंत्री ने दी विधानसभा वासियों को 5.80 करोड़ रूपये से अधिक योजनाओं की सौगात

ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व, समाज कल्याण मंत्री ने दी विधानसभा वासियों को 5.80 करोड़ रूपये से अधिक योजनाओं की सौगात।

 

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के करनपुर एव डालनवाला के विभिन्न वार्डवासियों को बड़ा तोहफा देते हुये सुभाष रोड सिद्धेश्वर मंदिर के समीप नलकूप निर्माण एवं तत्संबंधी कार्य, मोहिनी रोड आंगनवाड़ी नलकुप से इन्दर रोड ऊर्ध्व जलाशय हेतु 200 एम एम व्यास की 710 मीटर पृथक राइजिंग मेन विछाने का कार्य, वार्ड संख्या13 (डीएल रोड),14 (नदी रिस्पना),15 (करनपुर),16 (बकरालवाला) के विभिन्न गलियों में क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइपलाइन के स्थान पर नवीन 5010 मीटर एच.डी.पी.ई. पाइपलाइन बिछाने का कार्य, बलवीर रोड पर 100 एम०एम० व्यास की 1050 मीटर एम एस ई आर डब्लू पाइपलाइन विछाने का कार्य, ई.सी. रोड पर चौरसिया वाली गली एव क्रास रोड से बंजारा हाउस तक पाइप ब्रस्टिॅग तकनीक विधि से क्रमश: 110 एव 350 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य, आराघर के समीप माडल कालोनी मे सीवर लाइन, बकरालवाला मे सीवर लाइन सहित विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के स्थान पर नई पेयजल लाइनें बिछाने के कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को रु० 5.80 करोड़ से अधिक कार्यों की सौगात दी जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से उपरोक्त क्षेत्रों पेयजल एंव सीवर लाइनों के सुधारीकरण की माॅग की जा रही थी जिसका जनहित में तत्काल संज्ञान लेते हुये विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये, जिस पर विधायक द्वारा जनहित में शासन से तुरन्त रुपये 5.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाते हुये आज निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते हुये जनमानस की समस्याओं का समाधान किया।

 

इस अवसर पर श्री दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुये अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिये कि निर्माण कार्य हर हाल में समय अवधि में पूरे किये जाय तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

 

श्री दास ने कहा कि भाजपा सरकार की जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु स्पष्ट निति है तथा प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास हेतु एक विजन के रूप में काम कर रहे है और सदैव विकास कार्यों पर पैनी नजर रखते है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी यह गलतफहमी न पाले की उनके ऊपर कोई नजर नहीं रखता है, मुख्यमंत्री जी स्वयं समय-समय पर क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उनकी गुणवत्ता एवं क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं। मंत्री श्री दास ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं जिससे एक ओर सरकारी धन की बचत होतीहै वहीं दूसरी और जनमानस तो समय पर तमाम विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट एंव पारदर्शी नीति का ही फल है कि आज तमाम विकास कार्यों को समय से स्वीकृतियां प्राप्त हो रही है, तथा निर्माण कार्य में होने वाले अनावश्यक विलम्ब के कारण निर्माण कार्य की लागत मे होने वाली वृद्धि पर भी अंकुश लगा है।

इस अवसर पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, भगवत प्रसाद मकवाना, रकेश ओबरॉय, विपिन नागलिया, पार्षद रोहन चन्देल, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान राजीव सैनी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पुनम शर्मा, राहूल लारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी जल संस्थान के अधिकारियों सहित तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।