भाजपाईयों ने उत्तराखंड से पांचो सीट जीतने व एनडीए को बहुमत मिलने पर मनाया जीत का जश्न।

मसूरी : लोक सभा चुनावों में एनडीए की जीत व उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पर मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगें।
लोक सभा चुनावों में एनडीए की जीत व उत्तराखंड में पांचो सीट पर भाजपा की झोली में जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर जमकर नृत्य किया आतिशबाजी की व भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर मसूरी पहंुचे मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री गणेश जोशी को गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकताओं ने आतिशबाजी की व भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया। भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री गणेश जोशी ने भी नृत्य किया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए दस सालों में बीस लाख करोड़ से अधिक की राशि दी है। मोदी जी ने केदार नाथ की धरती से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। जितना विश्वास मोदी उत्तराखंड की जनता पर करते हेै उससे अधिक विश्वास उत्तराखंड की जनता मोदी पर करती है, यही कारण था कि उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा की झोली में गई। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। व एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलायेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने वर्ग विशेष के बीच में जो भ्रम फैलाया उसका उत्तर प्रदेश में भाजपा को नुकसान हुआ है, लेकिन अन्य प्रदेशों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।  200 पौधे वितरित किए।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, लोक सभा मसूरी विधानसभा प्रभारी कमली भटट, ज्योति कोटिया, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, मुकेश धनाई, गुड मोहन राणा, अनीता सक्सेना, मदन मोहन शर्मा, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, सुषमा रावत, पुष्पा पुंडीर, नर्मदा नेगी, नमिता कुमाई, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5 thoughts on “भाजपाईयों ने उत्तराखंड से पांचो सीट जीतने व एनडीए को बहुमत मिलने पर मनाया जीत का जश्न।

  1. **backbiome**

    Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

  2. Explora RajaJoy Mexico y visita rajajoy-mx.com donde cada jugador tiene acceso a pura accion.

  3. Se vuoi valutare una piattaforma orientata al mercato italiano https://alfcasinowin.it con una presentazione moderna e ben organizzata puo aiutarti a capire meglio l’offerta disponibile se il tuo obiettivo e trovare una proposta piu completa per mostrare giochi conosciuti, categorie ben separate, esperienza confortevole, impostazione pratica, accesso rapido e attenzione all’utente.

  4. If you are looking for a resource built around gambling notes https://plicpad.com with a clear structure and easy navigation can give you a useful overview before deciding which source to use next by offering an approach suited to readers who value clarity, topic variety, fast review, ordered structure, accessibility, convenience and general usability.

  5. Casino comparison pages make it easier for readers to look through different gaming brands before choosing where to play. spinathlon.es can be used as a supporting casino website. It is better when the page gives simple explanations and make navigation straightforward.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *