कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बद्रीनाथ वासियों से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील।

चमोली/जोशीमठ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चमोली के जोशीमठ में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जोशीमठ स्थित पैनी गांव के पंचायत भवन में विभिन्न महिला समूह की महिलाओं के साथ उपचुनाव के दृष्टिगत चुनावी बैठक कर बद्रीनाथ वासियों से आगामी 10 जुलाई को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित की जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति मजबूत होती है तो देश भी मजबूत होता है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में समूह की 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज समूह में माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी सभी योजनाएं गरीब वंचितों को केन्द्रित करने बनाई गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और शीघ्र निराकरण का का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।


इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, महिला मंगलदल अध्यक्ष सुचिता चौहान, बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल (रि०) रघुवीर सिंह भंडारी, पार्षद मंजीत रावत, शिवानी सती, हेमा रावत, लता रावत, हेमा रौतेला आदि उपस्थित रहे।

4 thoughts on “कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बद्रीनाथ वासियों से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील।

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

  3. **neurosharp**

    Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.

  4. **nervecalm**

    NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *